देवरिया। एसपी विक्रांत वीर ने अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाते हुए ड्यूटी से गैरहाजिर पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी ने रविवार को थाना रामपुर कारखाना का आकस्मिक निरीक्षण किया थ। निरीक्षण के दौरान रोल कॉल में तीन उप-निरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी, तीन पुरुष आरक्षी और इतने ही महिला आरक्षी सहित 10 पुलिसकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामपुर कारखाना ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का स्पष्टीकरण लेकर एसपी को सौंपा। समीक्षा के बाद एसपी विक्रांत वीर ने कार्य नहीं तो वेतन नहीं के सिद्धांत पर सभी अनुपस्थित कर्मियों का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद