फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच हजार पात्रों को मिला घर का मालिकाना हक

Sun, 19 Jan 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन स्थित गांधी सभागार में किया गया। इसके बाद सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने लाभार्थियों को घरौनी वितरित किया। इस अवसर पर सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि स्वामित्व योजना का यह कार्यक्रम ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वामित्व योजना से भूमि विवाद में कमी आएगी और महिलाएं सशक्त होंगी। रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हित में काम कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय और तहसील स्तर पर 965 लाभार्थियों को घरौनी दी गई। विकास खंड स्तर पर 2,481 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला। ग्राम पंचायत स्तर पर 1,709 लाभार्थियों को घरौनी वितरित की गई। इस प्रकार कुल 5,155 लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के तहत लाभ प्रदान किया गया।
1300 को मिला मालिकाना हक
रुद्रपुर संवाद के अनुसार राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत शनिवार को तहसील परिसर में घरौनी वितरित की गई।
समारोह पूर्वक विधायक जयप्रकाश निषाद और उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने तहसील क्षेत्र के 1300 लोगों को उनके मकान के मालिकाना हक का दस्तावेज सौंप दिया। इस अवसर पर तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा,एनटीआर अनिल तिवारी, शिवेंद्र कौण्डिल्य, संकटमोचन चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जमीन के विवाद का समाधान कर रही सरकार
भाटपार रानी संवाद के अनुसार शनिवार को तहसील परिसर में कुल 300 पात्र लाभार्थियों को घरैनी प्रमाण पत्र वितरित किया गया।। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने कहा कि घरौनी कार्यक्रम के माध्यम से सरकार लोगों के जमीन का मैपिंग करा करके उसका मालिकाना हक उन्हें दिलाने का कार्य कर रही है। सलेमपुर संवाद के अनुसार प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत तहसील परिसर में शनिवार को क्षेत्र के 162 लाभार्थियों को घरौनी अभिलेख का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें