फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संविधान सबका प्रयास यात्रा की शुरुआत 26 से

Sun, 19 Jan 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। संविधान की मूल भावना को लोकसभा क्षेत्र के जन-जन में प्रसारित करने के लिए ‘संविधान सबका प्रयास यात्रा’ की शुरुआत होगी। 26 जनवरी के दिन इस यात्रा की शुरुआत बरपार गांव के बरगद वृक्ष से होगी। पांच विधानसभाओं के 75 गांवों से होती हुए तमकुहीराज में मां नारायणी नदी के किनारे पीपल के वृक्ष के पास इस यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन

यह बातें सदर सांसद शशांक मणि ने शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि संविधान के 75वीं वर्षगांठ पर इस यात्रा के माध्यम से हम प्रमुख रूप से पांच बिंदुओं को लेकर जनजमानस में जाएंगे। पहला है संविधान में वर्णित बंधुत्व की भावना को जन-जन में प्रसारित करना।
दूसरा प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर सबका प्रयास के मंत्र को जन जन तक पहुंचाना, तीसरा हर व्यक्ति के जीवन में तीन अर्थ यानी प्राकृतिक अर्थ, सांस्कृतिक अर्थ और अर्थ (आर्थिक) का संचार करना।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि चौथा, युवाओं और महिलाओं को संविधान के प्रति जागरूक करना और पांचवा बीजेपी सरकार में संविधान का सर्वाधिक सम्मान होना है। 26 जनवरी से 5 फरवरी या आगे तक 5 विधानसभा में 2-2 दिन की यात्रा और देवरिया शहर में एक दिन यात्रा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें