देवरिया। शहर के रजला सेंटर चौराहे के पास घर लौट रहे दो युवकों पर घात लगाकर हमला करने का मामला सामने आया है। मारपीट में एक युवक के हाथ में चोट लगी और खून निकलने लगा। पुलिस ने पांच नामजद समेत कुछ अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रजला वार्ड नंबर सात निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह भाई अभिमन्यु के साथ देवरिया से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे रजला निवासी बद्री प्रसाद, प्रिंस उर्फ उजाला, मुन्ना, शेखर, अतुल और गांव के कुछ अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया। मारपीट में अभिमन्यु के हाथ में चोट लगी और खून निकलने लगा। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद