फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धान खरीद के लिए खोले जाएंगे पांच और केंद्र

Thu, 20 Nov 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में धान खरीद तेज करने के लिए खाद्य विपणन विभाग रुद्रपुर, बरहज, भलुअनी, भागलपुर और लार ब्लॉक में एक-एक केंद्र खोलेगा।
विज्ञापन

क्रय केंद्र खुलने से जिले में केद्रों की संख्या 103 हो जाएगी। अभी तक 98 क्रय केंद्र सक्रिय हैं। अब तक केवल 68 किसानों से ही 255 मीट्रिक टन ही धान की खरीद हो पाई है, जबकि 80 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है।
इस साल जिले में धान खरीद के लिए कुल 98 क्रय केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 97 केंद्र स्टेट एजेंसी के पास और एक एजेंसी एफसीआई भारत सरकार की है।
स्टेट एजेंसी में से सबसे अधिक 37 सेंटर पीसीएफ के पास हैं, जबकि 30 सेंटर उत्तर प्रदेश सहकारी संघ लिमिटेड के पास हैं। 28 सेंटर खाद्य विपणन विभाग को और दो सेंटर मंडी परिषद के पास है।
विज्ञापन

मंगलवार तक सबसे अधिक 194 मीट्रिक टन धान खरीद खाद्य विपणन विभाग ने किया था, जबकि पीसीएफ ने 33 एमटी और पीसीयू ने दो एमटी ही खरीदारी की है। मंडी परिषद और भारतीय खाद्य निगम की तरफ से अभी खरीद शुरू ही नहीं की गई है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्र में और अधिक क्रय केंद्र खोलने की मांग की थी। इस पर धान खरीद की नोडल एजेंसी खाद्य विपणन विभाग की तरफ से पांच नए क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
उम्मीद है इसी सप्ताह प्रस्ताव मंजूर हो जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुलभ आनंद ने बताया कि प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें