देवरिया। ट्रेनों में भीड़ का फायदा उठाने के लिए अनाधिकृत वेंडर भी सामान बेच रहे हैं। बुधवार को आम्रपाली एक्सप्रेस में गोरखपुर व देवरिया स्टेशन के बीच कोच संख्या एस-7 से पांच अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया।
एक दिन पहले ही देवरिया स्टेशन पर एक ट्रेन की पेंट्री कार से पानी की अनधिकृत बोतलें पकड़ी गई थीं। वाराणसी मंडल में चलने वाली ट्रेनों में अवैध वेंडिंग और अनधिकृत पानी की बोतल बिक्री के खिलाफ वाणिज्य निरीक्षकों की टीम ने अभियान चलाया है।
बुधवार को गाड़ी संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस में गोरखपुर -देवरिया सदर के मध्य विशेष टिकट जांच के दौरान आम्रपाली एक्सप्रेस के स्लीपर कोच संख्या S-7 में 05 अनाधिकृत वेंडरों को अवैध रूप से चना, पेड़ा, बिस्कुट और पानी की बिक्री करते पकड़ा गया। उन्हें रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट देवरिया सदर को अग्रिम कार्रवाई के लिए हैंडओवर कर दिया गया। ब्यूरो