फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में तीन हादसे: नाग पंचमी पर नदी व तालाब में स्नान करते समय डूबने से चार किशोरों की मौत, जिले में छाया

Mon, 21 Aug 2023 03:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

देवरिया जिले में नाग पंचमी के दिन तीन अलग-अलग हादसों में नदी व तालाब में डूबने से चार किशोरों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। तीनों जगहों पर कबड्डी खेलने के बाद किशोर नदी में स्नान करने गए थे।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाग पंचमी के दिन सोमवार को देवरिया जिले के तीन स्थानों पर नदी और तालाब में स्नान करते समय चार किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


रुद्रपुर कोतवाली के भभौली गांव निवासी नंदेश्वर (12) पुत्र जितेंद्र निषाद, शिवा (10) वर्ष पुत्र रमेश निषाद, विपिन (10) पुत्र रामसमुझ, भोला (8) पुत्र शेषनाथ और विशाल (10) पुत्र परमहंस नाग पंचमी त्योहार पर कबड्डी खेलने के बाद कुर्ना नदी पर पहुंच गए और स्नान करने लगे।

इस बीच चार गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। अपने मित्रों को डूबते देख विशाल ने विपिन और भोला को बचा लिया, लेकिन नंदेश्वर और शिवा डूब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरू कर दिए। कुछ देर बाद दोनों को मृत अवस्था में निकाला गया। सीओ जिलाजीत ने बताया कि दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अरूई के पत्ता तोड़ने पर छात्रा को पीटा, इलाज के दौरान मौत




 

दूसरा हादसा

उधर महुआडीह थाना क्षेत्र के देवरिया नकछेद गांव में पूर्व प्रधान दिनेश सिंह का बेटा शशि सिंह (14) अपने साथियों के साथ तालाब में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया और उसकी मौत हो गई। वह कक्षा आठ का छात्र था।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कई घटनाएं आईं सामने: अपरिचित रोके या पांव छूए तो रहे सजग, हो सकते हैं लुटेरे
विज्ञापन

तीसरा हादसा

वहीं भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी के रहने वाले रवि प्रताप सिंह का इकलौता लड़का दीपेंद्र सिंह (14) खुखुंदू थाना क्षेत्र के निबिहवां गांव में अपने मामा राजेश्वर सिंह के यहां रहकर पढ़ाई करता था। बगल के गांव सझवलिया के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मिनी सचिवालय अभी सपना, एक साल बीत गए टेंडर ही नहीं हो पाया

सोमवार को नागपंचमी के दिन गांव के दोस्तों संग खेलने के बाद तालाब में नहाने चला गया। नहाते समय दीपेंद्र का पैर फिसलने से वह काफी गहराई में चला गया। दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

तालाब से निकालने के बाद सदर अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मां रिमा देवी बदहवास है। मृतक की एक छोटी बहन है। दीपेंद्र पढ़ने में होनहार था। उसके मिलनसार व्यवहार को याद कर हर कोई रो पड़ रहा था।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें