फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राज्यमंत्री पर हमले के आरोपी किशोर को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

Fri, 18 Aug 2023 11:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

राज्यमंत्री पर हमले को लेकर आरोपी बने किशोर के मामले में बृहस्पतिवार को दिनभर चर्चा होती रही। कोतवाली में पुलिसकर्मी खुद ही किशोर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने को लेकर अचरज जताते दिखे। उनका कहना था कि छात्र पढ़ने वाला है, उस पर गंभीर धारा लगा दी गई है।
विज्ञापन
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में संतकबीरनगर जनपद की प्रभारी व प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम पर हमले के आरोपी किशोर को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशोर बोर्ड के न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। सुनवाई के दौरान आरोपी की जमानत के लिए 21 अगस्त को अगली सुनवाई की तारीख तय की गई है। आरोपी को राजकीय किशोर सुधार व संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम के वाहन पर धारदार हथियार से वार कर जानलेवा हमले के आरोपी किशोर को कोतवाली के एसएसआई सदगुरू मिश्र ने प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट किशोर बोर्ड की न्यायाधीश मृगणाली श्रीवास्तव के समक्ष पेश किया।

 

कोर्ट ने धारा 307 के बाबत पूछा तो विवेचक माकूल जवाब नहीं दे सके। किशोर के अधिवक्ता ने अंतरिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र पेश किया, जिसको कोर्ट ने अगली तारीख 21 अगस्त नियत की है। इसके बाद किशोर को राजकीय संप्रेक्षण गृह गोरखपुर भेज दिया।

 
विज्ञापन

घटना को लेकर हो रही है चर्चा
राज्यमंत्री पर हमले को लेकर आरोपी बने किशोर के मामले में बृहस्पतिवार को दिनभर चर्चा होती रही। कोतवाली में पुलिसकर्मी खुद ही किशोर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने को लेकर अचरज जताते दिखे। उनका कहना था कि छात्र पढ़ने वाला है, उस पर गंभीर धारा लगा दी गई है। आरोपी किशोर के पिता ने बताया कि मामूली बात को ज्यादा तूल दिया गया है। उनका पुत्र सामान्य छात्र है। इतनी गंभीर धारा बड़े अपराधियों पर लगाई जाती है। ऐसे मुकदमों से भविष्य प्रभावित होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें