फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पटाखे से पेड़ में लगी आग

Tue, 21 Apr 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के इमामबाड़ा चौराहे पर आई एक बरात में पटाखा छोड़ने के दौरान निकली चिंगारी से ताड़ के पेड़ में आग लग गई। इससे बरात में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी प्रयास के बाद आग बुझाई गई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम नगर के इमामबाड़ा चौराहा स्थित एक मैरिज हॉल में बरात आई थी। इस दौरान पटाखे छूट रहे थे। पटाखा ऊपर जाने के बाद ताड़ के पेड़ पर गिर गया। इससे पेड़ जलने लगा। घनी आबादी के बीच पेड़ में आग से दहशत फैल गई। हवा के सहारे पेड़ से आग की लपट बरातियों पर गिरता देख अफर-तफरी मच गई।
विज्ञापन

इसका वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया। मौके पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस भी पहुंच गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें