सलेमपुर। दुकान के लिए समान लेने आया एक दुकानदार ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, बनकटा थाना क्षेत्र निवासी भैंसही गांव निवासी अवधेश चंद्र जायसवाल (35) की गांव के चौराहे पर किराना की दुकान थी। मंगलवार को वह दुकान का सामान लाने घर से सलेमपुर आया था। वह सलेमपुर से बिना सामान लिए ही गोरखपुर जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन को पकड़ रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया। इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रूपम जायसवाल, बेटा और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।