फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डंठल में लगी आग, बढ़ती लपटों से हाटा-देवरिया मार्ग पर आवागमन ठप

Wed, 22 Apr 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। खेतों में डंठल जलाते समय लगी आग महुआडीह गांव के पास से होकर बलटिकरा स्थित पेट्रोल पंप तक पहुंच गई। इससे पंप में आग लगने का खतरा पैदा हो गया। धुआं और आग की तेज लपटों की वजह से देवरिया-हाटा मार्ग पर यातयात ठहर गया।
विज्ञापन

इसी बीच एक पेट्रोल टैंकर भी फंस गया। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गांवों की तरफ आग बढ़ने से लोग परेशान हुए। तेज हवा की चलते आग विकराल हो गई।
महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर बनहर और बरारी गांवों के बीच नहर के पूरब तरफ मंगलवार की दोपहर खेतों में डंठल में आग लग गई। तेज पछुआ हवा की चलते आग भयानक हो गई। आग महुआडीह गांव के पास से होकर बलटिकरा स्थित पेट्रोल पंप तक पहुंच गई। इससे पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया।
उधर, क्षेत्र के ही सेमरहा गांव के पास खेत में लगी आग फैल कर विशुनपुर मुरार गांव तक पहुंच गई। गांव में भगदड़ मच गई। लोग अपने पशुओं, बच्चों आदि को लेकर इधर-उधर भागने लगे। फायर सर्विस को सूचना दी गई। लेकिन, कोई लाभ नहीं हुआ। मौके पर जुटे कई गांव के लोगों ने कड़ी पंपिंगसेट आदि लगाकर किसी तरह गांव को जलने से बचाया। तब तक हरिश्चन्द्र, चंद्रदेव, सत्यनारायण का छप्पर जल गया।
विज्ञापन

आग बुझाने में शिक्षक हरिकेश यादव का हाथ झुलस गया। कई लोगों के भूसा सहित अन्य सामान भी जल गए। पिपरा मदन गोपाल, लक्ष्मीपुर, गौनरिया, भटनी आदि जगहों पर भी कमोबेश यही हालत रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोग डंठल जलाने के लिए शाम को आग लगा रहे हैं। यह आग बुझ नहीं रही रात को जलते-जलते सुबह हवा के साथ विकराल रूप धारण कर ले रही है।
आग से दो रिहायशी झोपड़ी जलकर राख : खुखुंदू संवाद के अनुसार, मकुनही गांव में आग से दो परिवारों की रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। खुखुंदू गांव में भी आग लगने से सागौन के बागीचे में आग फैल गई। इससे कई पेड़ जल गए। लोगों के सहयोग से किसी तरह आग बुझाई गई।
मकुनही गांव में गेहूं की डंठल जलते जलते हुए आग आबादी में जा पहुंची। तेज हवा के चलते आग की लपटंे तेजी से आगे बढ़ रही थी। पलभर में ही मकुनही निवासी वृद्धिचंद चौहान और शकुंतला देवी का रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गया।
उधर, फरदहाबारी, दक्षिण टोला में भी गेहूं की डंठल जलते जलते आग सागौन के बागीचे में फैल गया। हवा तेज होने से आग थाने से पूरब तरफ बढ़ने लगी।
इससे कमलेश राय के सागौन में आग फैल गई। आग की लपटंे अशीष राय के आम के बागीचे के तरफ बढ़ते हुए झाड़ झंखाड में फैल गया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा तेज चलने से कई जगह आगलगी की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें