फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लकड़ी व्यवसायी के घर में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग

Sun, 13 Apr 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी के जिगिना मिश्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड टीम और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। जिगिना मिश्र गांव में शनिवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से लकड़ी व्यवसायी के घर आग लग गई। इससे व्यवसायी के घर में रखा नकदी, लकड़ी के बेड और फर्नीचर, दो बाइक, अनाज और कीमती सामान जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद गांव में आधी रात को अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण अपने मकान को बचाने के लिए घर से बाहर आ गए। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
भटनी के जिगिना मिश्र गांव निवासी पारस विश्वकर्मा लकड़ी के व्यवसायी हैं। वह बेटे के साथ फर्नीचर आदि बनाने का काम करते हैं। शनिवार को पिता-पुत्र काम के सिलसिले में देवरिया गए थे और वहीं रुक गए। पत्नी घर पर अकेली थी। तभी आधी रात को मकान और दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पीड़ित महिला जान बचाकर घर से बाहर निकली और शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर जुटे ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे, लेकिन असफल रहे। इसी दौरान सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने में जुट गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित के अनुसार आग में 20 हजार नकदी, चार नवनिर्मित लकड़ी का बेड, कुर्सी-मेज, गेहूं और चावल के ड्रम, कीमती कपड़े व अन्य लाखों के समान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक व आवासीय मदद देने की मांग की है। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। साथ ही आग में लाखों के समान जलने की भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें