फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रॉ-रीपर मशीन के प्रयोग पर रोक, अग्निशमन विभाग हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रॉ-रीपर मशीन के प्रयोग पर रोक, अग्निशमन विभाग हाई अलर्ट
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी ने फसल गेहूं की फसल की कटाई के दौरान स्ट्रॉ-रीपर मशीन के प्रयोग पर 30 अप्रैल तक रोक लगा दी है। फसल कटाई में स्ट्रॉ-रीपर मशीन पाए जाने पर एसडीएम और सीओ उसे जब्त कर लेंगे। अग्निशमन विभाग को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। विद्युत विभाग को खेतों के बीच लटके तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
शुक्रवार को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन अग्निशमन केंद्र भटवलिया का निरीक्षण किया। आगलगी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भागीदारी और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयास से आग लगने की घटना एवं उससे होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। प्रभावित किसानों को शासन से अनुमन्य राहत 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीपीएस तकनीक का प्रयोग कर घटनास्थल पर कम समय में पहुंचा जा सकता है। डीएम ने खेतों में लगी आग को नियंत्रित करने में स्थानीय लोगों से प्रशासन के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का अनुरोध किया। जिला आपदा मोचन प्राधिकरण इसके लिए जागरुकता अभियान चलाएगा और प्रगतिशील किसानों के सहयोग से स्थानीय स्तर पर क्षमता निर्माण करेगा। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों को पोर्टेबल पाइप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिसके प्रयोग से आग लगने की घटना को प्रारंभ में ही नियंत्रित कर लिया जाए। उन्होंने अग्निशमन विभाग को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया और कहा कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों का अवकाश बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के स्वीकृत न किया जाए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी रुद्रपुर संजीव उपाध्याय ने बताया कि आगलगी से तहसील की 10 ग्राम पंचायतों में 508 किसानों का 37 हेक्टेयर रकबा प्रभावित हुआ है। सदर एसडीएम सौरभ सिंह ने बताया कि तहसील की दो ग्राम पंचायतों में 16 किसानों की फसल प्रभावित हुई है। अग्निशमन केंद्र प्रभारी/सीओ विनय कुमार यादव ने बताया कि जनपद में सात अग्निशमन वाहन हैं। उनमें एक-एक वाहन तरकुलवा, रुद्रपुर सलेमपुर और भाटपार रानी में हैं। तीन अग्निशमन वाहन मुख्यालय में हैं। उसके माध्यम से गौरी बाजार देवरिया और बैतालपुर में आगलगी की घटनाओं को नियंत्रित किया जा रहा है। इस दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें