फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 250 केवीए ट्रांसफार्मर में लगी आग बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। नगर पंचायत पथरदेवा के महुआरी के समीप मेन मार्ग पकहां–कंचनपुर पर रविवार शाम सड़क किनारे लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से तेज आग की लपटें निकलने लगीं, जिससे आसपास के दुकानदारों और बाजार में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर कुछ ही देर में भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि उक्त ट्रांसफार्मर से कस्बा पथरदेवा सहित महुआरी को विद्युत आपूर्ति की जाती है। यह आपूर्ति कबिलासवा स्थित विद्युत उपकेंद्र से संचालित होती है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत उपकेंद्र को अवगत कराया, जिसके बाद एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें काफी तेज थीं, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते आपूर्ति बंद होने से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

जेई राजनाथ यादव ने बताया कि 250 केवीए का ट्रांसफार्मर आग से क्षतिग्रस्त हो गया है। आवश्यक सामान मंगाया जा रहा है और सोमवार सुबह 10 बजे तक ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें