फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला से छेड़खानी के मामले में प्राथमिकी

Sat, 26 Sep 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से 31 जुलाई को एक युवक ने छेड़खानी की थी। इस मामले में एसपी के आदेश पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। रामलक्षन चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 31 जुलाई की रात वह अपने घर के बरामदे में सो रही थी। रात में गांव का एक युवक उसकी चारपाई के पास पहुंचा और उसे पकड़ने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह भागने लगा।
विज्ञापन

टॉर्च की रोशनी में महिला ने युवक की पहचान की। महिला का आरोप है कि उसने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि युवक महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा। सीओ रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि महिला के शिकायती पत्र के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें