फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अचेत मिला शख्स, मेडिकल कॉलेज रेफर

Sat, 26 Sep 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर क्षेत्र के महदहां स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के पीछे शुक्रवार को एक शख्स अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान उस के पास एडमिट और पैन कार्ड मिले। कार्ड पर सुनील कुमार दास पुत्र बिच्छू दास लिखा। कार्ड पर पूर्णिया विश्वविद्यालय और सीमांचल माइनॉरिटी बीएड कॉलेज, कटिहार का पता अंकित था।
सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि शख्स के स्वस्थ होने पर ही उसके यहां आने की परिस्थितियों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस उसके जेब से मिले पते के आधार पर जानकारी जुटा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें