फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट और हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 30 Sep 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
विज्ञापन


तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश में बीते अप्रैल में हुई मारपीट, अश्लील हरकत व धारदार हथियार से हमला के आरोप में पुलिस ने आरोपी इमरान खान, इरफान खान, साहिल खान, गुलाम नबी आजाद, हनान और जुबैर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शिकायतकर्ता ने न्यायालय में वाद दाखिल कर कहा है कि गांव के इमरान की दीवार उनके खेत में गिर गई थी लेकिन वह उसे हटा नहीं रहे थे। 21 अप्रैल को सुबह आठ बजे के करीब उनकी मां ने दीवार हटाने को कहा तो आरोपी गोलबंद होकर गाली-गलौज देते हुए हॉकी, लाठी-डंडे व चाकू से जान मारने की नीयत से उनको मारने-पीटने लगे। किसी तरह वहां से भागकर वह घर में घुसी। आरोपी घर में घुसकर उसे मारने-पीटने लगे। बीच बचाव करने गई महिला के साथ अश्लील हरकत की गई और विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि शोर सुनकर उन्हे बचाने दो लड़कियां आगे आईं तो उन्हें मारा-पीटा गया। उसका मोबाइल छीन लिया गया। महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत भी नहीं सुनी गई। उल्टे आरोपियों ने पीड़ित के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज करा दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस आनन-फानन में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश, छेड़खानी, बलवा सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें