भाटपाररानी। छोटी गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मंगलवार की शाम एसडीएम दीपराज सिंह ने खैराट और बनकटा शंभू पहुंचकर नदी की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के जलस्तर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल नदी का पानी डेंजर जोन 68.01 से नीचे है। हालांकि जलस्तर में होने वाले बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बनाए रखने की बात कही है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाए ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। छोटी गंडक के जलस्तर में उतार-चढ़ाव को लेकर नदी किनारे बसे गांवों के लोगों में भी चिंता बनी हुई है। निरीक्षण के दौरान बीडीओ पीएन त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह, लेखपाल सुजीत वर्मा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।