फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्र पर हुए हमले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 12 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सरयां पेट्रोल पंप के पास बीए पांचवें सेमेस्टर के छात्र पर हुए हमले में पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। दवा के लिए गोरखपुर जा रहे छात्र को पांच-छह बाइक पर सवार 10-12 हमलावरों ने रास्ते में घेरकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मेडिकल कराकर एफआईआर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




खुखुंदू क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी शिवम कुशवाहा (18 वर्ष) खुखुंदू में स्थित डिग्री कॉलेज में बीए पांचवें सेमेस्टर का छात्र है। वह बृहस्पतिवार को अपने दोस्त कादिर अहमद के साथ गोरखपुर दवा लाने जा रहे थे। वह अभी खुखुंदू क्षेत्र के सरयां पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से पांच-छह बाइक से पहुंचे 10-12 युवकों ने घेरकर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईएर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें