भाटपार रानी। भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर शनिवार की आधी रात तत्काल टिकट के लिए कतार में लगने के लिए हुई मारपीट में जीआरपी भटनी ने रोहित कुशवाहा निवासी खड़ेसर पश्चिम टोला की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दोनों आरोपी भाटपार रानी नगर के रामपुर लिटिहा वार्ड के निवासी बताएं जाते हैं। घटना की रात से ही वे घर से भाग गए हैं।
सोमवार को जीआरपी और आरपीएफ भटनी की टीम दोपहर तक आरोपियों की तलाश में घूमती रही। टीम बाद में भाटपार रानी थाने पर पहुंचकर आरोपियों के बारे में जानकारी ली। बता दें कि, शनिवार की रात भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर रात 11:38 बजे तत्काल टिकट के लिए लगी कतार में दलालों ने जबरन कतार में घुसने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर हंगामा हो गया था। दलालों ने रोहित कुशवाहा निवासी खड़ेसर पश्चिम टोला थाना भाटपार रानी के विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया था। मौके पर पहुंचे जीआरपी के सिपाही ने एक आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन वह अपने साथी की मदद से हाथ छुड़ाकर भाग गया।
घायल युवक ने रात में ही थाना अध्यक्ष जीआरपी भटनी को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
मंडी शहर में अचानक हुई बारिश के बाद सकोड़ी खड्ड में गंदगी बहने से काला पड़ा पानी का रंग। संवाद
मंडी शहर में अचानक हुई बारिश के बाद सकोड़ी खड्ड में गंदगी बहने से काला पड़ा पानी का रंग। संवाद