फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी की खुदकुशी के मामले में सात महिलाओं समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 15 Jun 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी को मोहल्ले के एक युवक और उसके घर के लोगों ने उसके घर में घुसकर पिटाई कर अंतर्वस्त्र भी वार्ड में घुमा दिया। इससे आहत किशोरी ने छत कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

किशोरी की मां की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अंश, ओमप्रकाश, शांति, बिंदू, माया, छाया, ओम प्रकाश, ममता और उषा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन सोमवार को कोतवाली पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे। मामला बढ़ता देख कोतवाल ने परिवार के लोगों से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और घर लौट गए।
विज्ञापन

मृतका की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि 12 जून की आधी रात में आरोपी युवक और उसके परिजन लाठी-डंडा लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपी जबरन दरवाजा खोलकर बेटी को घसीटते हुए अपने घर ले गए। उन्होंने बेटी को अपने घर में लात-घूंसों और डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की।
मां का आरोप है कि काफी प्रयास के बाद करीब दो घंटे बाद मां अपनी बेटी को छुड़ाकर घर लाई। महिला का आरोप है कि, दूसरे दिन भी आरोपी घर में जबरन घुस गए और महिला और उसकी बेटी को पीटे और सरेआम अपमानजनक बातें कहीं।
मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि, युवक व उसके परिवार वालों ने बेटी के अंतर्वस्त्र मोहल्ले में दिखाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित और बदनाम किए। इस अपमान को बेटी बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने मकान की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
इस घटना के बाद मृतका की मां और उसके परिजन रविवार की दोपहर में सड़क जाम करने जा रहे थे। इसकी सूचना सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी को मिली, तो वह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतका की मां और उसके परिजनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
देर रात को सदर कोतवाली थाना में आरोपी अंश, ओमप्रकाश, शांति, बिंदू, माया, छाया, ओम प्रकाश, ममता और उषा के खिलाफ मारपीट, बलबा, आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें