तरकुलवा। घर के सामने खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को बाइक से टक्कर लगने के मामले में पुलिस ने बाइक चालक पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोनहुला रामनगर गांव के रहने वाले राजेश राजभर ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि 10 सितंबर की शाम करीब चार बजेउनकी बेटी राधिका अपने दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान लापरवाही पूर्वक तेज गति से बाइक चलाते हुए किशन यादव ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पुत्री के हाथ और पैर की हड्डी टूट गई। प्रभारी एसओ सतगुरु मिश्र ने बताया कि वाहन चालक पर प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद