फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट के सात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 25 Jul 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। कुरमौली गांव के सात लोगों पर कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव के राहुल प्रसाद ने कोर्ट में वाद दाखिल कर कहा था कि सात अप्रैल को कुछ लोग गोल बनाकर उनके दरवाजे पर लाठी-डंडों के साथ आए और उनके भाई की पिटाई करने लगे। भाई जब जान बचाने के लिए घर में भागा तो आरोपी घर में घुस गए तथा भाई और पिता की पिटाई कर घर के सामान तोड़ दिए।
विज्ञापन

उसने कहा है कि इस मामले में थाने पर सुनवाई न होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र देना पड़ा। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कुरमौली गांव के विनोद प्रसाद, उदय, चंदन, बैजनाथ, फूल कुंदरी देवी, नेहा देवी, रानी देवी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें