तरकुलवा। पुलिस ने शुक्रवार को बालू लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। इसकी सूचना खनन विभाग को भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
थाना क्षेत्र के भिसवा छोटी गंडक नदी घाट पर पुलिस को सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बालू लदा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे पकड़ लिया। पुलिस को आता देखकर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में लाकर खड़ा कर दिया। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट खनन विभाग सहित प्रशासन को भेज दिया है। संवाद