तरकुलवा। बाजार से घर लौट रहे एक युवक को ब्लॉक मुख्यालय के पास घेरकर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या की कोशिश के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव निवासी शिवमंगल यादव ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि उनका बेटा सुनील यादव 19 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे पथरदेवा से बाजार कर घर लौट रहा था। ब्लॉक मुख्यालय के पास कुछ लोगों ने उसे घेरक बेल्ट और कड़ा से वार कर जख्मी कर दिया। उसके सिर और पीठ पर गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भेलीपट्टी गांव निवासी विष्णु यादव, नीरज पटेल, शिवम पटेल, सचिन पटेल और एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद