तरकुलवा। अनुसूचित जाति के युवक के पेट में कुछ गोलबंद लोगों द्वारा भाला से प्रहार करने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों पर हत्या की कोशिश सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गोलू समेत रोहित और शुभम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी जेल भेज दिए गए।
पथरदेवा कस्बे के वार्ड नंबर चार गौतम बुद्ध नगर निवासी आकाश ने पुलिस को तहरी देकर बताया है कि वह अनुसूचित जाति का है। मजदूरी कर जीवन यापन करता है। आरोप है कि 19 जुलाई को वह नहर से घर की ओर जा रहा था, तभी गांव का ही गोलू पीछे से आकर उनके साथ अभद्रता और अश्लील हरकत करने लगा।
वह धक्का देकर किसी तरह भाग कर घर पहुंचा। कुछ देर बाद गोलू अपने भाई कीर्तन, मां तारा देवी, बहन मनीषा औरउसका बहनोई चार-पांच अन्य लोगों के साथ उनके दरवाजे पर पहुंच कर जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करने लगे। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आधार पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद