चनुकी। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवधेश साहनी को दूसरी बार जन से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने अवधेश की तहरीर पर एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
लार थाना क्षेत्र के चूरिया निवासी अवधेश सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह बोलने की नकल कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।
अवधेश का कहना है कि भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी निवासी राहुल यादव उन्हें दो बार धमकी दे चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।