फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 03 Jun 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के नोनार पांडेय गांव में गेहूं पिसाने के लिए हुए विवाद में महिला समेत चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नोनार पांडेय गांव के गोसाई टोला निवासी बुच्ची देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह गेहूं पिसाने जा रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे और पुत्रियों प्रीति कुमारी, रूपा कुमारी, टुकु कुमारी और दिया कुमारी की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी
विज्ञापन

एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मंजू देवी, करिश्मा कुमारी, करीना कुमारी एवं एक अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें