देसही देवरिया। हेतिमपुर में दरवाजे पर कूड़ा फेंकने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर के गोसाई टोला की आशा देवी (65) ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग दरवाजे पर कूड़ा फेंक रहे थे। इसका उन्होंने विरोध किया तो आरोपी गाली- गलौज देने लगे। लामबंद होकर पिटाई करने लगे। बीच-बचाव में आए बेटे की भी पिटाई कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुक्रवार को गांव के राजकुमार, शकुंतला, मनीषा, मोनी सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद