देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर रोड पर पूजा करने गए युवक की बाइक चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर वाहन स्वामी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद अज्ञात चोर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भीखमपुर रोड निवासी राकेश त्रिपाठी के अनुसार, आठ नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे उनके मित्र हरिशंकर नाथ तिवारी उनकी बाइक लेकर ् पूजा करने गए थे। लौटने पर बाइक गायब मिली। नौ नवंबर को शिकायत के बाद पुलिस ने 18 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद