फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट के आरोप में तीन पर प्राथमिकी

Mon, 10 Aug 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। डेमुसा गांव में महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रागिनी सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार मुंबई में रहता है। तीन अगस्त को वह परिवार के साथ मुंबई से डेमुसा गांव आई थीं। पांच अगस्त को परिवार के पुरुष सदस्य खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान वह घर के दरवाजे पर बैठी थीं।
विज्ञापन

आरोप है कि तभी पड़ोसी अरुण सिंह, सत्यप्रकाश सिंह और आयुष सिंह वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वह अपनी जान बचाकर भाग सकीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें