बरहज/मदनपुर। क्षेत्र के एक गांव की युवती से करीब एक सप्ताह पूर्व पांच-छह युवकों द्वारा बदसलूकी करने का वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें मदनपुर पुलिस ने पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर दो नामजद सहित चार के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।
मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी पीड़ित युवती के पिता के तहरीर पर पुलिस ने दिलशाद, शाहिद व चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुत्री खेत की ओर गई थी। इसी बीच सभी युवक वहां आ गये। वे मिलकर लड़की से छेड़खानी करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने युवती को इस घटना की जानकारी घरवालों को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के दिन से युवती काफी डरी-सहमी है। मामले में पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की भी बात सामने आ रही है। मदनपुर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।