फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ओवरब्रिज पर ट्रक का टायर पंक्चर, घंटों लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के ओवरब्रिज पर मंगलवार को उस समय लंबा जाम लग गया, जब सलेमपुर बाजार की ओर से हरैया की तरफ जा रहे एक ट्रक का अगला टायर अचानक पंक्चर हो गया। ट्रक ओवरब्रिज के बीचों-बीच खड़े हो जाने से एक लेन पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

एक लेन बंद होने के कारण सोहनाग मोड़ से लेकर हरैया वार्ड के मझौलीराज मोड़ तक वाहनों की कतार लग गई। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, ओवरब्रिज पर पहले से ही यातायात का दबाव रहता है, ऐसे में ट्रक खराब होने से स्थिति और बिगड़ गई। इसी दौरान हरैया लाला वार्ड में सड़क किनारे खड़ी अनुबंधित बसों के कारण जाम की समस्या और गंभीर हो गई। सड़क का एक हिस्सा बसों के कब्जे में होने से वाहनों की आवाजाही और प्रभावित हुई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रक को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। करीब कई घंटे तक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि अचानक ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। जिसके चलते कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें