फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन पर प्राथमिकी

Tue, 04 Aug 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने और एक माह की गर्भवती पत्नी को छोड़कर विदेश चले जाने के आरोप में पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पहुंचने पर उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया और मारपीट कर उसके पास रखे रुपये भी छीन लिए गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहन मुंडेरा गांव निवासी आफरीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले अरमान अली से हुई थी। उनके दो जुड़वां बच्चे हैं और वह वर्तमान में एक माह की गर्भवती है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अरमान अली, सास नसीमा खातून और ननद दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जानमाल की धमकी दी जाती थी। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें