सघनता के साथ खोजें टीबी के मरीज : सीएमओ
देवरिया। जनपद में टीबी रोगी खोजी अभियान के मद्देनजर सोमवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में टीबी यूनिट के मेडिकल अधिकारियों, लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया गया।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में टीबी रोगी खोजने का अभियान नौ मार्च से हर ब्लॉक में शुरू होगा। जनपद को क्षय रोग से मुक्त कराने में अधिकारी व कर्मचारी मनोयोग से जुुटें। घर-घर जाकर सघनता के साथ टीबी रोगियों को खोजा जाएगा। कोविड के बाद यह पहला टीबी रोगी खोज अभियान है। इसमें ज्यादा टीबी रोगी मिलने की संभावना हैं। कहा कि टीबी का मरीज मिलने पर तत्काल इलाज शुरू कराई जाए। साथ ही मरीज के खाते में पौष्टिक आहार के लिए दिए जाने वाले पांच सौ रुपये उसके खाते में भेज दिए जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसकी जिम्मेदारी चिकित्साधिकारियों की होगी। वे समय-समय पर इसकी समीक्षा करें।
इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसके चौधरी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, मृत्युंजय पांडेय, सुनील कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. जेपी मौर्य, डॉ. ओमप्रकाश दुबे, उदयभान उपाध्याय, रामदयाल तिवारी, उमेश पांडेय, नवीन राव, विजय कुमार तिवारी, विश्वभान सिंह आदि मौजूद रहे।