फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया जिला अस्पताल में धूल, झाला, गंदगी देखकर बिफरे मंत्री

Fri, 26 Aug 2022 10:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

मंत्री ने अस्पताल का वार्ड देखने को कहा। इसके बाद पैदल अस्पताल में पहुंचे। उन्हें बताया गया कि इस भवन में बाल रोग विभाग, मानसिक रोग विभाग, रैबीज इंजेक्शन कक्ष है। जबकि अन्य ओपीडी नए भवन में चलती है। वह पीआईसीयू पहुंचे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसार? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक ने बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण में जिम्मेदारों से पूछा कि कितने दिन हुए भ्रमण किए। धूल, झाला, शौचालय में गंदगी देख नाराजगी जताई तथा प्राचार्य व सीएमएस को ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कहा।

विज्ञापन


प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सहित अन्य दो राज्य मंत्री का काफिला महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू मोहन सिंह जिला अस्पताल के इमरजेंसी के सामने दोपहर में करीब 12:02 बजे पहुंचा। वहां मौजूद प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. एएम वर्मा, डॉ. एचके मिश्रा आदि ने स्वागत किया।

मंत्री ने अस्पताल का वार्ड देखने को कहा। इसके बाद पैदल अस्पताल में पहुंचे। उन्हें बताया गया कि इस भवन में बाल रोग विभाग, मानसिक रोग विभाग, रैबीज इंजेक्शन कक्ष है। जबकि अन्य ओपीडी नए भवन में चलती है। वह पीआईसीयू पहुंचे। भर्ती एक बच्चे के तीमारदार से बात करने के बाद चिकित्सक व स्टाफ सेंटर की तरफ बढ़े, जहां दवा व इंजेक्शन ट्रे को देखा तथा जानकारी ली। इसके बाद अंदर के कमरे में गए तो आलमारी में एटी ट्यूब के पैकेट को देखा तो एक्सपायरी था। वहीं नया पैकेट भी रखा था। पूछने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पुराने का केवल कनेक्टर प्रयोग करने के लिए रखा गया है। उनकी बात समझने के बाद न रखने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद धूल, झाला देखकर नाराजगी जताई। कहा कि पहले आने की सूचना थी, इसके बाद भी यह स्थिति है, जो ठीक नहीं है। यहां से बगल में स्थित शौचालय देखने पहुंच गए। देखे टोटी से पानी टपक रहा था, लाइट का इंतजाम नहीं था। सीएमएस से कहा कि अस्पताल का राउंड लेते हैं कि नहीं। सीएमएस ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था की जिम्मेदारी कई लोगों को बांट दी है। पानी, बिजली के देखरेख की जिम्मेदारी डॉ. आरके श्रीवास्तव की है। मंत्री ने उनसे पूछा कि राउंड कब किए हैं, इधर आए कितने दिन हुए। उनका गोलमटोल जवाब सुन दायित्व का ठीक ढंग से निर्वहन करने की बात कही।

कुछ लगे वॉश बेसिन में पानी नहीं आ रहा था, नीचे बंद बताया गया। खोलने पर पाइप टूटा था और तेजी से पानी फर्श पर गिरने लगा। आगे बढ़ने पर रोशनदान के पास लोहा लटक रहा था। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे किसी को चोट लग सकती है, वह निकालने बढ़े कि साथ के लोग निकालने लगे। प्राचार्य ने एक कर्मचारी को उसे निकालने के निर्देश दिए। वहीं, पास में चिकित्सक को देखा। इसके बाद पुरुष सर्जिकल वार्ड में पहुंचे, जहां भर्ती भर्ती गुरजन निवासी नेतवार के पास पहुंचे और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के बाद अस्पताल से दवा मिलने तथा डॉक्टर को देखने के लिए आने के बारे में पूछे। सब कुछ ठीक बताया।

वार्ड को देखने के बाद महिला मेडिकल वार्ड में पहुंचे और बरामदे में भर्ती रेखा देवी निवासी बैरौना के पास गए, उससे भी दवा व डॉक्टर के राउंड के बारे में पूछे। महिला के पति राजीव कुमार ने बताया कि अस्पताल से दवा मिली है। सुबह व शाम को डॉक्टर देखने आते हैं। यहां से सीधे शौचालय पहुंचे, जहां गंदगी देखकर बिफर पड़े। कई जगह टाइल्स टूटी थी। एक का फ्लश टूटा था। अंदर झाला लटक रहा था, जिसे दिखाया। सीएमएस ने बताया कि भवन ध्वस्तीकरण में है।

उन्होंने कहा कि अभी इसका प्रयोग किया जा रहा है तो साफ-सफाई का ध्यान तो रखना होगा। मंत्री के पहुंचने पर भी सफाई कार्य चल रहा था। इसके बाद अस्पताल से बाहर निकले। उनके गाड़ी में बैठने पर प्राचार्य ने कर्मचारियों के वेतन में विलंब सहित अन्य समस्याओं से संबंधित पत्र दिया। जिसे लेकर रख लिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें