फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में मारपीट, छह घायल
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बैदौली के मंगरईची मोहल्ले में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। ईंट-पत्थर भी चलाए गए। दोनों तरफ से दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सभी का नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। दोनों पक्षों ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगरईची मोहल्ला निवासी श्याम नारायण प्रसाद का पड़ोसी संजय और धन्नू से तकरीबन पांच-छह वर्षों से रास्ते के लिए विवाद चलता है। आरोप है कि बुधवार की शाम को दोनों परिवार के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर बच्चों में विवाद हो गया। तत्काल तो मामला शांत हो गया। जब दोनों परिवार के मुखिया देर शाम को मजदूरी कर घर लौटे और घरवालों ने घटना का जिक्र किया तो एक बार फिर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद देखते-देखते मारपीट हो गई। पथराव भी हुआ। एक पक्ष से श्याम नारायण प्रसाद, उनकी पत्नी सोनिया देवी, बेटा आकाश कुमार और दूसरे पक्ष से संजय प्रसाद, नीतू कुमारी, धन्नू प्रसाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें