रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव में पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
मुसहरी के धर्मेंद्र कुशवाहा ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के संजीव राव उर्फ दीपक राव, मुन्ना राव, रवि राव तथा पूनम राव ने पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम उनके परिवार पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि चार लोगों पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।