बघौचघाट। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर महुआबारी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें छुट्टी पर घर आए सेना के एक जवान का सिर फट गया। बुधवार को कहासुनी के बाद मामला अचानक हिंसक हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। इसी दौरान गांव के पास शौचालय की टंकी साफ करने पहुंचे ट्रैक्टर और टैंकर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी।