रुद्रपुर। क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में तिलक समारोह में मारपीट की वारदात में पुलिस ने 21 लोगों पर केस दर्ज किया है। घटना 26 नवंबर की रात की है। नशे में धुत युवक के हंगामा करने पर मारपीट हुई थी।
गोविंदपुर गांव के बबलू यादव की पत्नी किरन ने तहरीर दी कि 26 नवंबर की शाम उनके भसुर के बेटे का तिलक था। कार्यक्रम के दौरान गांव का सिकंदर यादव महिलाओं से अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर वह गाली देने लगा। लोगों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद वह परिवार के सदस्यों के साथ आया और तोड़फोड़ शुरू कर दी।