फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गड्ढे खोदने से क्षतिग्रस्त हो रहा पाइप... बर्बाद हो रहा पीने का पानी

Thu, 19 Dec 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर में गैस पाइपलाइन और निजी दूरसंचार कंपनियों की तरफ से खोदाई के दौरान पानी की पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हो रही है। शहर के भीतर वर्तमान में करीब दो दर्जन स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पीने योग्य पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं कई जगह तो मरम्मत करा दिया गया है लेकिन मरम्मत में देरी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


शहर के सिविल लाइंस में फोरलेन के पश्चिमी लेन में दूरसंचार की निजी कंपनी की तरफ से बृहस्पतिवार को भी खोदाई जारी रहा। सिविल लाइंस रोड, टूयबवेेल लाइन चौराहा, राघव नगर, भटवलिया सहित कई जगह खोदाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इस दौरान पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो रही है। जिसकी मरम्मत में लेट लतीफी होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। शहर के राधवनगर पूर्वी वार्ड संख्या 24 में चार दिन पहले बीपीसीएल की तरफ से गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके कारण पानी बर्बाद हो रहा था।

कार्यदायी संस्था की तरफ से क्षतिग्रस्त पाइप को दुरुस्त करने का प्रयास विफल रहा, जिसके बाद नगर पालिका के जलकल अनुभाग के कर्मचारियों को लगाया गया था। बृधवार को पूरे दिन मेहनत के बाद पाइपलाइन ठीक की जा सकी। इसके अलावा गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान भुजौली कॉलोनी व शहर के राधवनगर पूर्वी में पाइप क्षतिग्रस्त हुई थी। शहर के आंबेडकर नगर वार्ड में तीन जगहों पर पाइपलाइन लीकेज होने से पानी बर्बाद हो रहा था। वहीं भटवलिया नाथनगर में भी पाइपलाइन लीकेज होने की शिकायत जलकल अनुभाग को मिली थी।
विज्ञापन


पाइपलाइन मरम्मत का सात लाख रुपये कराएं जमा : नगर पालिका प्रशासन ने गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त किए जाने व मरम्मत के एवज में सात लाख रुपये जमा कराने को कहा है। इस संबंध में बीपीसीएल गैस के प्रादेशिक कार्यालय पटना को पत्र लिखा है।
ईओ संजय कुमार तिवारी ने कहा कि बीपीसीएल की तरफ से नगर पालिका परिषद क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। गैस पाइपलाइन बिछाते समय उमानगर में सुभाष सिंह के आवास के सामने, सरजू मैरिज हाॅल के पास, रामगुलाम टोला नहर रोड के पास, पिडुरा चौराहा के उत्तर, पिड़रा चौराहा दुर्गा भवन के सामने, पिड़ा चौराहा के पास चार जगहों पर पानी को पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें