देवरिया। मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में मंगलवार की देर रात वीडियो बना रहे एक यूट्यूबर और डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।
आरोप है कि डॉक्टर ने फोन कर जूनियर डॉक्टरों को बुला लिया। इसके बाद यूट्यूबर के साथ मारपीट शुरू हो गई। विवाद और मारपीट की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज का स्टाफ भी मौके पर इकट्ठा हो गया। ट्राॅमा सेंटर में काफी संख्या में लोगों के जुटने से देर रात तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। घटनास्थल पर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी भी पहुंच गए। बाद में मेडिकल कॉलेज के कुछ अन्य डॉक्टर मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत कराया। संवाद