फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर भाई को पीटा

Thu, 10 Sep 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बैतालपुर। महुआडीह थाना क्षेत्र में युवती से छेड़खानी और पीछा करने का विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट करने का आरोप तीन युवकों पर लगा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को तीनों युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने युवती की स्कूटी के सामने बाइक खड़ी कर रास्ता रोक लिया और छेड़खानी की। युवती ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह रोज शाम को चौराहे की ओर जाती है। इस दौरान गांव का एक युवक पीछा करता था। युवती के मुताबिक, इस हरकत से वह परेशान थी। उसने युवक की हरकत का विरोध किया तो मामला और बढ़ गया।
युवती के अनुसार, एक दिन वह सामान लेने जा रही थी। आरोपी युवक ने उसकी स्कूटी के सामने बाइक खड़ी कर गलत हरकत की। विरोध करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

युवती ने घर पहुंचकर भाई को जानकारी दी। भाई ने आरोपी युवक से पूछताछ की। आरोप है कि युवक ने दो साथियों को मबुला लिया। इसके बाद तीनों युवकों ने युवती के भाई की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोनू यादव, विजय यादव और आयुष पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें