फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News : डीजे पर अश्लील गाना बजाने और नर्तकियों से छेड़छाड़ पर भिड़े बराती और घराती, एक की हालत गंभीर

Tue, 26 Nov 2024 10:05 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बरहज
विज्ञापन
डीजे पर डांस करते बराती - फोटो : social media
विज्ञापन

धौला पंडित गांव में सोमवार की देर शाम आई बरात में अश्लील गाना और नर्तकियों से छेड़छाड़ पर बराती और घराती आपस में भिड़ गए। मारपीट में गांव निवासी काशी यादव 35 वर्ष पुत्र बीरबल यादव जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के देवरिया और गोरखपुर ले जाया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार पुलिस ने अस्पताल पहुंच बयान दर्ज किया है।

विज्ञापन


धौला पंडित गांव निवासी मलखान यादव के घर गड़ौना से बारात आई हुई थी। लोगों के अनुसार भरहां बाबू सीवान पर बारात रुकी थी। जहां से गांव में जा रही थी। इसी बीच अश्लील गाना बजाने और नर्तकियों से छेड़छाड़ का काशी ने विरोध किया। जिसको लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

गांव के निकट रंगीला यादव के दरवाजे पर दोबारा मारपीट होने लगी। बताया जा रहा है कि चाकू लगने से काशी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। जिससे बारातियों-घरातियों में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मारपीट के पीछे लोग काशी के एक साथी का हाथ होना भी बता रहे हैं।
विज्ञापन

पत्नी सविता देवी का कहना है कि पति पर प्राणघातक हमला किया गया है। पुलिस ने बयान लिया है। आई बारात में अश्लील गीत, नर्तकियों से छेड़छाड़ और विरोध करने पर काशी को गंभीर रुप से घायल कर देने की घटना पूरे दिन चर्चा में रही।
इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें