देवरिया। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद को आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप शौचालय विहीन लाभार्थियों की सूची ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर तैयार कर जनपद को प्रेषित करने के लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में वर्ल्ड टॉयलेट डे पखवाड़े के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। यह अभियान 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस पर समाप्त होगा। इस वर्ष की थीम हमारा शौचालय, हमारा सम्मान और टैगलाइन शौचालय संवारे, जीवन निखारे तय की गई है।