फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो पक्षों में मारपीट, चार पर प्राथमिकी

Fri, 29 May 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली गांव के झझरा टोला में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


झझरा टोला निवासी रंभा देवी पत्नी संजय राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही पटीदारों ने बच्चों के विवाद में उसे अपशब्द कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामला शांत हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए भेजा। सुरौली थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर सीमा, अमरावती, अंजली, चंदन और लल्लन राजभर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें