फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोपालगंज पुलिस ने मारा छापा, 10 से अधिक युवक हिरासत में

Fri, 29 May 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। बिहार के गोपालगंज जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए गोपालगंज पुलिस ने बुधवार की रात और बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के कई गांवों में छापा मारकर 10 से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है। युवकों के परिवार के लोगों ने घर में घुसकर कार्रवाई करने और बिजली काटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में एक महीने के भीतर चोरी की 19 घटनाएं हुई हैं। जांच के दौरान पुलिस को पड़ोसी जिला देवरिया में सक्रिय एक गिरोह के संबंध में सुराग मिले हैं। गोपालगंज के एसपी विनय कुमार तिवारी के निर्देश पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
गोपालगंज पुलिस ने भटनी पुलिस के सहयोग से बुधवार की देर रात और बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्धाें की धरपकड़ के लिए छापा मारा। पुलिस टीम ने घांटी बाजार, चुहिया, सिंहपुर और डेमुसा में दबिश देकर युवकों को हिरासत में लिया। इसके अलावा क्षेत्र के दो युवकों को गोरखपुर से भी हिरासत में लेने की चर्चा है।
विज्ञापन

अचानक हुई पुलिस कार्रवाई की सुबह होते ही चर्चा शुरू हो गई। वहीं, हिरासत में लिए गए युवकों के परिजन पुलिस और परिचितों के माध्यम से अपराध के बारे में जानकारी जुटाने में लगे रहे। साथ ही उन्होंने पुलिस पर बिजली काट कर घर में घुसने का आरोप लगाया है।

-
अलग-अलग थानों में हो रही पूछताछ

पुलिस का आरोप है कि विजयीपुर थाना क्षेत्र के कोरिया, पगरा, शीतलपुर, मडपी, कुटिया, छितौनी और परसौनी आदि गांवों में गिरोह के गुर्गे ने चोरी वारदात को अंजाम दिया है। मामले में हिरासत में लिए गए युवकों को गोपालगंज जिले के विभिन्न थानों में रखा गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इधर, बृहस्पतिवार को आरोपियों के परिजन जानकारी के लिए विजयीपुर थाने पहुंचे, लेकिन वहां कोई आरोपी नहीं मिला।
...


डायरी में नोट थे संदिग्धों के नाम

कार्रवाई के दौरान गोपालगंज पुलिस टीम अपने साथ एक डायरी लेकर आई थी, जिसमें संदिग्ध युवकों के नाम, पते और अन्य जानकारियां दर्ज थीं। जिन युवकों को हिरासत में लिया गया, उनके नाम-पता डायरी में दर्ज विवरण से मिलान कराया गया। पहचान और पूछताछ के आधार पर युवकों को टीम अपने साथ लेकर चली गई।


कोट...
गोपालगंज जिले में हुई कुछ आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता के संदेह में युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनके साथियों से पूछताछ मेंअहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके आधार पर जल्द इनके गिरोह और कई आपराधिक मामलों का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

आनंद मोहन गुप्त, एसडीपीओ हथुआ गोपालगंज बिहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें