बरहज में दो गुटों में हुई मारपीट
बरहज। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दो दलों के समर्थकों में बुधवार की रात कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।
थाना मार्ग पर बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे दो पार्टियों के समर्थक आमने-सामने हो गए। तू-तू, मैं-मैं के साथ दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। उससे रात में मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर मारपीट करने वाले फरार हो गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी।