फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मत्स्य इंस्पेक्टर व रिटायर्ड लिपिक के बीच मारपीट

Sun, 19 Apr 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनपद के मत्स्य विभाग कार्यालय से जुड़ा एक विवाद चर्चा में है, जहां मत्स्य इंस्पेक्टर और एक रिटायर्ड लिपिक के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और थप्पड़ चलते साफ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड लिपिक ने मछली के बीज (फिश सीड) के लिए मत्स्य इंस्पेक्टर को रुपये दिया था, लेकिन न तो उन्हें मछली के बीज मिले और न ही रुपये वापस किया गया।
आरोप है कि जब उन्होंने रुपये वापस मांगा तो विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। साथ ही गाली-गलौज की भी बात सामने आई है। वायरल वीडियो में दोनों के बीच तीखी झड़प और हाथापाई साफ नजर आ रही है, जिससे विभागीय माहौल पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस वीडियो की पुष्टी संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

मामले में जिला मत्स्य अधिकारी विजय कुमार मिश्रा का कहना है कि वायरल वीडियो काफी पुराना है। उनके अनुसार, यह मामला पहले भी तत्कालीन सीडीओ के संज्ञान में आया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें