चनुकी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी श्रीनिवास राम ने मंगलवार को भागलपुर ब्लाॅक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय रेवली नंबर-एक का निरीक्षण किया। इसमें विद्यार्थियों की संख्या काफी कम पाई गई।
पशु चिकित्साधिकारी की जांच में पाया गया कि स्कूल में मध्याह्न भोजन बना था, जहां आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को भोजन कराया गया। स्कूल पर प्रधानाध्यापिका उर्मिला यादव, सहायक अध्यापिका नेहा जयसवाल, अनुदेशक नेहा सिंह, रंजीत यादव, शिक्षामित्र तारा देवी और अनुचर वैभव तिवारी उपस्थित थे। सहायक अध्यापिका बिंदु यादव चिकित्सकीय अवकाश पर थीं।
स्कूल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को देख जांच अधिकारी नाराज हुए। अध्यापकों ने विद्यालय तक जाने के लिए समुचित मार्ग न होने की शिकायत की। जांच अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को समस्या की जानकारी दी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन चखा।